फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: पुरानी रंजिश में दो पक्षों के बीच मारपीट, चार पर प्राथमिकी

विज्ञापन
विज्ञापन
भटनी। थाना क्षेत्र के बलुआ अफगान गांव में पुरानी रंजिश को लेकर सोमवार शाम दो पक्षों के बीच मारपीट हो गई। आरोप है कि एक पक्ष के लोगों ने मोहन मद्धेशिया और उनके परिजनों पर लाठी-डंडों से हमला कर दिया। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने बुधवार को चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

गांव निवासी मोहन मद्धेशिया ने पुलिस को दी तहरीर में बताया कि सोमवार शाम करीब छह बजे गांव के पिंटू मद्धेशिया, अशोक मद्धेशिया, विशाल मद्धेशिया और उनके रिश्तेदार राजन मद्धेशिया एकजुट होकर उनसे विवाद करने लगे। विरोध करने पर आरोपियों ने लाठी-डंडों से मारपीट शुरू कर दी। बीच-बचाव करने पहुंचे उनके परिजन राजन, भीम और किशन को भी पीटा गया। सीओ भाटपाररानी मनोज कुमार ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई थी। चार लोगों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें