फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: यौन शोषण की शिकार मासूम के पिता ने की खुदकुशी

Sat, 25 Oct 2025 12:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
- तीन दिन पहले पिता के दोस्त ने मासूम को बनाया था हवस का शिकार
विज्ञापन

- खुखुंदू क्षेत्र में पत्नी से अलग बेटी के साथ किराए के कमरे में रहता था पिता

संवाद न्यूज एजेंसी

खुखुंदू (देवरिया)। यौन शोषण की शिकार हुई छह साल की मासूम बच्ची के पिता ने शुक्रवार की सुबह करीब 11 बजे कमरे में फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली। बीते मंगलवार की रात पिता के साथ रहने वाले महराजपुर निवासी दोस्त रामबाबू यादव ने मासूम के साथ हैवानियत की थी। बेटी के साथ हुई दरिंदगी से आहत पिता ने शुक्रवार को आत्मघाती कदम उठा लिया।
विज्ञापन

क्षेत्र का एक युवक खुखुंदू चौराहे पर किराए पर कमरा लेकर अपनी छह साल की बेटी के साथ रहता था। उसके साथ उसका दोस्त महराजपुर निवासी रामबाबू यादव भी रहता था। मंगलवार की रात पिता के दोस्त ने बच्ची का यौन शोषण किया। बच्ची के रोने-चिल्लाने पर जागे पिता ने आरोपी के प्राइवेट पार्ट पर धारदार हथियार से वार कर दिया था। इस मामले में पुलिस ने रामबाबू के खिलाफ पॉक्सो एक्ट में केस दर्ज कर उसे मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया था। वहीं बेटी के साथ हुई हैवानियत से पिता अवसाद में था और वह गांव में पैतृक मकान में रहने लगा था। शुक्रवार की सुबह उसने बेटी को खेलने के लिए बाहर भेज दिया और खुद फंदा लगाकर खुदकुशी कर ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें