रुद्रपुर। क्षेत्र के रनिहवा गांव में आपसी विवाद में पड़ोसी ने महिला की पिटाई कर दी। महिला का आरोप है कि वह उपचार कराने अस्पताल जा रही थी तो दोबारा आरोपियों ने रास्ते में घेर कर पीट दिया। पुलिस ने गांव के तीन लोगों पर केस दर्ज किया है।
गांव की रहने वाली रिंकू देवी पत्नी बबलू चौरसिया ने पुलिस को तहरीर देकर बताया कि मोहल्ले के एक परिवार ने 22 अक्तूबर की सुबह उनकी पिटाई कर दी। इसके बाद वह इलाज कराने सीएचसी जा रही थी कि आरोपियों ने फिर से रास्ते में उसे घेर लिया और अस्पताल जाने से मना करने लगे। विरोध करने पर उसकी और बेटी को पिटाई कर दी। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह ने बताया कि गांव के राज बहादुर, निर्मला देवी और रिंकी पर केस दर्ज किया गया है। संवाद