फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से एक की मौत, दूसरा घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से पिता की मौत पुत्र घायल
विज्ञापन

बघौचघाट। स्थानीय थानाक्षेत्र के अकटहा चौराहे पर ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से बाइक सवार पिता-पुत्र गंभीर रूप से घायल हो गए थे। सूचना पर पहुंची पुलिस ने दोनों को जिला अस्पताल भेजा। चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना मिलते ही परिवारवालों में कोहराम मच गया।
विज्ञापन

थानाक्षेत्र के महुअवां बुजुर्ग निवासी शमसुद्दीन अंसारी 62, अपने बेटे मुस्तफा अंसारी के साथ बाइक से पथरदेवा से उपचार कराकर घर लौट रहे थे। अभी वे अकटहा चौराहे के पास पहुंचे थे कि कि बाइक अनियंत्रित हो गई और सामने से आ रहे ट्रैक्टर-ट्राली से भिड़ गई। इसमें शमसुद्दीन गंभीर रूप से घायल हो गए। किसी ने मामले की जानकारी पुलिस को दिया। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को सीएचसी पथरदेवा भेजा। यहां से स्थिति गंभीर देखकर चिकित्सक ने शमसुद्दीन को जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया। वहां चिकित्सक ने शमसुद्दीन को मृत घोषित कर दिया। मौत की सूचना पर घर मे कोहराम मच गया। मृतक के तीन बेटे हैं। दो मुंबई मे काम करते हैं और एक घर पर मुर्गा बेंच कर जीविकोपार्जन करता है। इस बाबत थानाध्यक्ष राममोहन सिंह ने बताया ट्रैक्टर-ट्राली की चपेट में आने से पिता की मौत हुई है। पुत्र घायल है। मामले में आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें