फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
दुकान का ताला तोड़कर लाखों की चोरी
विज्ञापन

तरकुलवा। स्थानीय कस्बा में बृहस्पतिवार की रात चोरों ने एक मोबाइल की दुकान का ताला तोड़कर लाखों का मोबाइल और अन्य सामान चोरी कर लिया। सुबह जब दुकानदार पहुंचा तो ताला टूटा देखकर हतप्रभ हो गया। उसने पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंचकर पुलिस ने जांच-पड़ताल की। हाटा कोतवाली क्षेत्र के रहने वाले रमेश काफी दिन से तरकुलवा कस्बा में मोबाइल की दुकान चलाते हैं। प्रतिदिन की तरह बृहस्पतिवार की रात वह दुकान बंद कर घर चले गए। शुक्रवार की सुबह जब दुकान पर पहुंचे तो मुख्य ताला टूटा देखकर उनके होश उड़ गए। आनन-फानन में दुकानदार रमेश पहुंचे और पुलिस को सूचना दी। मौके पर पहुंची पुलिस के सामने ही दुकान में रखे मोबाइल की जांच की गई। दुकान से नए और पुराने करीब 25 से अधिक मोबाइल चोरी हो गया था। चोर दुकान में रखा अन्य कीमती सामान भी चुरा ले गए हैं। पुलिस ने चोरी गए मोबाइल से संबंधित कागजात जांच कर उसका रिकॉर्ड ले लिया। दुकानदार रमेश ने बताया कि दुकान से लाखों रुपये का सामान चोरी हुआ है। उसने पुलिस को तहरीर दी है। इस संबंध में थानाध्यक्ष नरेंद्र प्रताप राय ने बताया कि चोरी की घटना हुई है। मौके पर जांच-पड़ताल की गई है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें