बखरा। भाजपा किसान मोर्चा की तरफ से आत्मनिर्भर भारत अभियान के तहत गौरी बाजार क्षेत्र के सवना लक्ष्मण और बखरा में आयोजित कार्यक्रम में किसान मोर्चा के पदाधिकारियों ने प्राथमिक विद्यालय के बच्चों से संवाद कर उन्हें स्वदेशी सामान के प्रति जागरूक किया। मिट्टी के बर्तन बनाने वाले काश्तकारों को सम्मानित किया।
इस अवसर पर किसान मोर्चा के जिलाध्यक्ष पवन कुमार मिश्र ने कहा कि वोकल फॉर लोकल प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की एक पहल है, जिसका उद्देश्य देश में बने उत्पादों और सेवाओं को बढ़ावा देना है।
इसी क्रम में लोकल उत्पाद बनाने वाले स्थानीय कारीगरों का सम्मान किसान मोर्चा कर रहा है। इस अवसर पर मुख्य रूप से कमलेश मौर्य, अरुण मिश्र, प्रभुनाथ पांडेय, विजेंद्र चौहान, देवेंद्र राय, मिथिलेश सिंह, मंजेश कुशवाहा, मुन्ना विश्वकर्मा, शैलेंद्र राव, सुनील कुमार मौजूद रहे। संवाद