फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नए कृषि कानून के विरोध में किसानों ने प्रदर्शन किया

विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम को सौंपा प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। संयुक्त किसान मोर्चा के बैनर तले विभिन्न संगठनों से जुड़े किसानों ने सोमवार को सुभाष चौक पर धरना-प्रदर्शन किया। किसानों ने नया कृषि कानून वापस लेने की मांग की। कलेक्ट्रेट पहुंचकर प्रधानमंत्री को संबोधित 12 सूत्री मांग पत्र जिलाधिकारी को सौंपा।
विज्ञापन

किसान सभा के जिला मंत्री सदानंद चौरसिया ने कहा कि सरकार तीनों नए कृषि कानून, श्रम संहिताएं व बिजली बिल 2020 रद्द करे। कृषि आयोग फार्मूले के अनुरूप न्यूनतम समर्थन मूल्य लागत का डेढ़ गुना तय किया जाए। सीपीआई नेता आनंद प्रकाश चौरसिया ने कहा कि वर्तमान सरकार देश की सरकारी संपत्तियों को पूंजीपतियों को सौंपने की योजना बना रही है। अगर ऐसा हुआ तो देश में नई जमींदारी प्रथा शुरू हो जाएगी। उन्होंने अस्पताल में इलाज की सारी सुविधाएं बहाल करने, तय समय के भीतर सभी को कोरोना का टीका लगाने, जरूरतमंदों को प्रतिमाह दस किलो अनाज, तेल, मसाला आदि मुहैया कराने की मांग की। साधु शरण ने 183 किसानों को 1996 में आवंटित पट्टा पर कब्जा दिलाने की मांग की। इस दौरान जयप्रकाश यादव, सतीश, रामनिवास, हरिश्चंद्र, पौहारी, सुदर्शन, चक्रपाणी तिवारी, रामजी चौहान, मुस्तकीम शेख आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें