फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पहली बार दो स्थानों पर जमा हुईं ईवीएम

विज्ञापन
महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में बने स्ट्रांग रूम में मतदानकर्मियो ने जमा की ईवीएम। - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
पहली बार दो स्थानों पर जमा हुईं ईवीएम
विज्ञापन

देवरिया। वर्ष 2022 के विधानसभा चुनाव में पहली बार ईवीएम दो स्थानों पर बृहस्पतिवार रात तक जमा होती रही। देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल में देवरिया, रामपुर, पथरेदवा और महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज में रूद्रपुर, भाटपाररानी, सलेमपुर, बरहज की ईवीएम जमा हुई। इन स्थानों पर स्ट्रांग रूम बनाया गया है। यहां सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं।
विधानसभा चुनाव में मतदान के बाद अलग-अलग स्थानों पर बने दो स्ट्रांग रूम में पीठासीन अधिकारियों ने ईवीएम रात तक जमा किए। यहां दस मार्च को सुबह आठ बजे से मतगणना होगी। विधानसभा रुद्रपुर की मतगणना के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कालेज के स्टाफ रूम के बरामदे से रूम नंबर चार के बरामदे तक, हाल नंबर एक व दो निर्धारित किया गया है। इसी प्रकार भाटपाररानी क्षेत्र की मतगणना भी इसी विद्यालय में होगी। इसके लिए विद्यालय के रूम नंबर एक के बरामदे से एनसीसी रूम के बरामदे तक हाल नंबर तीन और चार निर्धारित है। सलेमपुर के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के केमिस्ट्री लैब के बरामदे से स्टेयर रूम के बरामदे तक हाल नंबर पांच व छह निर्धारित है। विधानसभा बरहज के मतगणना स्थल के लिए महाराजा अग्रसेन इंटर कॉलेज के लेक्चरर रूम नंबर पांच के बरामदे से कामन रूम के बरामदे तक, हाल नंबर सात व आठ निर्धारित है।
विज्ञापन

वहीं, विधानसभा देवरिया के मतगणना स्थल के लिए देवरिया सीनियर सेकेंड्री स्कूल के टीन शेड हाल नंबर एक (दक्षिणी) और टीनशेड हाल नंबर दो (उत्तरी) निर्धारित है। इसी विद्यालय में पथरदेवा विधानसभा क्षेत्र की मतगणना भी होगी। इसके लिए विद्यालय के कंप्यूटर लैब के बरामदे से रूम नंबर 18 के बरामदे तक, हाल नंबर तीन व चार निर्धारित है। विधानसभा रामपुर कारखाना के लिए विद्यालय के डायरेक्टर आफिस के बरामदे से रूम नंबर चार के बरामदे तक व हाल नंबर पांच व छह निर्धारित है।
मतगणना के लिए की गई व्यवस्था
देवरिया। मतगणना के लिए व्यवस्था कर ली गई है। इसके मद्देनजर विधान सभावार टेबल लगाए जाएंगे। हर विधानसभा में ईवीएम से मतों की गणना के लिए 14 टेबल, ईटीपीबीएस की गणना के लिए दो-दो, पोस्टल बैलेट की गणना के लिए एक-एक टेबल लगाए जाएंगे। इसके अलावा रिटर्निंग आफिसर का एक-एक टेबल होगा। गणना के लिए तरकीबन 448 कर्मचारी लगाए जाएंगे। इसमें हर टेबल पर एक पर्यवेक्षक, एक माइक्रो आब्जर्वर व दो सहायक होंगे।
विज्ञापन

स्ट्रांग रूम की निगरानी में रह सकते हैं अभिकर्ता व प्रतिनिधि
देवरिया। मतगणना होने तक स्ट्रांग रूम की निगरानी के लिए प्रत्याशी अपने अभिकर्ता, प्रतिनिधि तैनात कर सकते हैं। अभिकर्ता व प्रतिनिधि को स्ट्रांग के सबसे बाहर की परिधि के बाद रहने की अनुमति होगी। सीसीटीवी मॉनीटर पर अभिकर्ता व प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम देख सकेंगे। उन्हें निश्चित अंतराल पर आंतरिक परिधि में भी ले जाया जाएगा, जहां अभिकर्ता और प्रतिनिधि स्ट्रांग रूम की सुरक्षा को देख सकेंगे। निगरानी के लिए तैनात किए जाने वाले व्यक्ति के संबंध में अनुमति व परिचय पत्र संबंधित विधानसभा के रिटर्निंग ऑफिसर से प्राप्त करना होगा। मतगणना के लिए स्ट्रांग रूम खोले जाने के समय प्रत्याशियों व उनके अभिकर्ता की उपस्थिति आवश्यक होगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें