फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: होली की छुट्टी में भी कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की हो रही निगरानी

Mon, 02 Mar 2026 12:20 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। होली की छुट्टी में कंट्रोल रूम से परीक्षा केंद्रों की निगरानी की जा रही है। इसके जरिए माध्यमिक शिक्षा विभाग परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के प्रति कृतसंकल्पित है।
विज्ञापन


जिले में यूपी बोर्ड परीक्षा के लिए 174 केंद्र बनाए गए हैं। इन पर 1.16 लाख परीक्षार्थी परीक्षा दे रहे हैं। इन केंद्रों पर परीक्षा की शुचिता बनाए रखने के लिए सीसीटीवी कैमरों के माध्यम से कड़ी निगरानी की जा रही है। रविवार को अवकाश होने और दो, तीन और चार मार्च को होली की छुट्टी के बावजूद भी कर्मचारी व शिक्षक कंट्रोल रूम मेंं निगरानी के लिए बैठे रहे। परीक्षा केंद्रों की ऑनलाइन निगरानी करते रहे। कंट्रोल रूम में प्रत्येक पाली में 17 कंप्यूटरों पर एक-एक शिक्षक की तैनाती की गई है। वहीं एक परीक्षा सहायक और दो शिक्षक और एक पाली प्रभारी भी निगरानी कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें