रामपुर कारखाना (देवरिया)। राष्ट्रीय आय एवं योग्यता आधारित छात्रवृत्ति (एनएमएमएस) परीक्षा 2026 के परिणाम में जिले के 235 विद्यार्थियों ने सफलता हासिल की है। लगातार पांचवें वर्ष जिले की सभी 235 सीटें भरने से शिक्षा विभाग में उत्साह का माहौल है। चयनित सभी छात्र-छात्राओं को आगामी चार वर्षों तक प्रतिमाह 1000 की छात्रवृत्ति प्रदान की जाएगी।
देसही देवरिया ब्लॉक के पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय सहवा के 16 विद्यार्थियों ने उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए सफलता हासिल की। राष्ट्रपति पुरस्कार से सम्मानित शिक्षक खुर्शीद अहमद के मार्गदर्शन में सौरभ प्रजापति, ज्योति मद्धेशिया, अनुराधा चौहान, उजाला निषाद, आतिश, शशांक पटेल, आदर्श सिंह, खुशी प्रजापति, मंगेश चौहान, ओम ऋषि निषाद, आरुषि, अभिनव प्रजापति, अमन पाल, अंशिका कुशवाहा, सत्यम प्रसाद और अन्नू चौरसिया चयनित हुए हैं। इसके अतिरिक्त पीएम श्री कंपोजिट विद्यालय बंजरिया के सात तथा जूनियर विद्यालय सोहनाज के आठ विद्यार्थियों ने भी सफलता प्राप्त की है। विद्यार्थियों की उपलब्धि पर प्रभारी बेसिक शिक्षा अधिकारी अनिल कुमार, बीईओ देसही गोपाल मिश्रा, रामपुर कारखाना उपेंद्र कुमार भारती, पथरदेवा पंकज कुमार सिंह सहित अन्य शिक्षाधिकारियों, प्रधानाध्यापकों व अभिभावकों ने हर्ष व्यक्त करते हुए शुभकामनाएं दी हैं।