फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: इनाम घोषित होने के बाद भी नहीं लगा विनोद का सुराग

Mon, 15 Dec 2025 11:37 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर/एकौना। छात्र नेता विशाल सिंह की हत्याकांड के चौथे आरोपी विनोद जायसवाल की एक साल बाद भी गिरफ्तारी नहीं हो पाई है। पुलिस आरोपी के ऊपर 25 हजार रुपये का इनाम भी घोषित कर चुकी है। हत्याकांड में मुख्य आरोपी रजा खान सहित तीन अन्य आरोपियों पर गैंगस्टर की कार्रवाई भी हो चुकी है। जेल में बंद तीन आरोपी अब जमानत पर हैं।
विज्ञापन

हौली बलिया गांव निवासी पूर्व बीडीसी सदस्य विनीत सिंह के बेटे और छात्रनेता विशाल सिंह की 16 नवंबर की रात घर से बुलाकर कुछ दूरी पर धारदार हथियार से हत्या कर दी गई थी।
मामले में चार आरोपियों रजा खान, राहुल अली, फैज रैनी और विनोद जायसवाल पर एफआईआर दर्ज की गई थी। पुलिस ने मुख्य आरोपी व गैंग लीडर रजा खां व उसके सहयोगी राहुल अली को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया, जहां से उन्हें जेल भेज दिया गया।
विज्ञापन

तीसरे आरोपी फैज रैनी ने सरेंडर कर दिया था, लेकिन चौथा आरोपी विनोद जायसवाल एक साल बाद भी पुलिस की पकड़ से बाहर है।
घटना के बाद पीड़ित परिवार ने मुख्यमंत्री से मुलाकात की थी। जिसके बाद देवरिया जेल में बंद गोरखपुर के शाहपुर थाने के घोसी पुरवा जंगल मातादीन निवासाी मो. रजा उर्फ राजा खान पुत्र इदरीश, शाहपुर थाने के ही जेल बाईपास जंगल मातादीन निवासी फैज रैनी पुत्र फजल व बांसगांव थाने के रानीपुर भिटहा निवासी राहुल अली पुत्र उर्फ रहीमुल पर गैंगस्टर की कार्रवाई हुई थी।
सीओ रूद्रपुर हरिराम यादव का कहना है कि इस मामले में फरार चौथी आरोपी की तलाश में हो रही है। मामले की विवेचना जारी है। जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें