फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: दिनभर उठाया धूप का लुत्फ...शाम होते ही घरों में हुए कैद

Fri, 26 Dec 2025 12:52 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। पिछले एक सप्ताह से धूप न निकलने के कारण सर्दी का दंश झेल रहे शहरवासियों ने बृहस्पतिवार को राहत महसूस किया। सुबह से ही हल्की धूप निकली तो लोगों के चेहरे खिल उठे। लोग सर्दी से बचने के लिए खुले स्थानों पर आ गए। हालांकि धूप निकलने के बावजूद ठंड और गलन से खास राहत नहीं मिल सकी।
विज्ञापन

सुबह के समय कोहरा हल्का रहा, जिससे सड़कों पर दृश्यता पहले से बेहतर रही और लोगों को आवागमन में दिक्कतों का सामना नहीं करना पड़ा। कोहरा और गलन के साथ-साथ पछुआ हवा का सामना कर रहे शहरवासियों के लिए बृहस्पतिवार का दिन राहत भरा रहा। दिन की शुरुआत सुबह हल्के कोहरे से हुई। 10 बजते-बजते कोहरा छंट गया और धूप खिल गई।
घरों में कैद लोग धूप सेंकने के लिए बाहर निकल आए। घरों की छतों, आंगन और पार्कों में बच्चे-बुजुर्ग के साथ ही महिलाएं भी धूप का आनंद लेतीं नजर आईं। पिछले लगभग एक सप्ताह से कोहरे के कारण प्रभावित रहने वाला जनजीवन बृहस्पतिवार को सामान्य नजर आया। क्रिसमस के कारण छुट्टी का दिन होने और धूप निकलने के कारण बाजारों में चहल पहल नजर आई। हालांकि शाम होते-होते फिर ठंड और गलन बढ़ने लगी। शाम होते-होते ठंडी हवाओं की रफ्तार फिर बढ़ गई। मौसम विभाग के अनुसार, बृहस्पतिवार को जिले का अधिकतम तापमान 18 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान 9 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि बुधवार को न्यूनतम तापमान 10 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया था।
विज्ञापन

बुधवार की तुलना में बृहस्पतिवार को अधिकतम तापमान में कोई अंतर नहीं दर्ज किया गया। शाम को जिला अस्पताल, बस स्टेशन, रेलवे स्टेशन और प्रमुख चौराहों पर लोग अलाव के सहारे ठंड से बचाव करते नजर आए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें