देवरिया। राष्ट्रीय शैक्षिक महासंघ की बैठक शनिवार को सदर बीआरसी के शिक्षक भवन में संपन्न में हुई। इसमें शिक्षकों की एकता पर जोर दिया गया। साथ ही शिक्षक समस्याओं पर चर्चा हुई। बैठक की अध्यक्षता जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने किया।
जिला संयोजक जयशिव प्रताप चंद ने कहा कि बीएलओ ड्यूटी में निर्वाचन आयोग ने शिक्षकों के अलावा अन्य विभाग के कार्मिकों की ड्यूटी लगाने के लिए विकल्प दिया है लेकिन जनपद में बड़ी संख्या में शिक्षकों के बीएलओ बनाए जाने के कारण स्कूलों की शिक्षा व्यवस्था चरमरा गई है। इससे आगामी शैक्षिक सत्र में नामांकन प्रभावित होने का खतरा उत्पन्न हो गया है।
उन्होंने कहा की सीटेट में आवेदन करने वाले शिक्षकों के लिए मानव संपदा पोर्टल पर उपयुक्त विकल्प न होने के कारण ऑफलाइन सामूहिक एनओसी जारी किया जाना आवश्यक है। जिला कोर समिति के वरिष्ठ सदस्य गोविंद सिंह ने नियमित रूप से संगठनात्मक बैठक को संगठन का प्राण तत्व बताया। बैठक का संचालन नर्वदेश्वर मणि ने किया।
इस अवसर पर शशांक मिश्र, विनय त्रिपाठी, अतुल मिश्रा, मनोज सिंह, सत्य प्रकाश माैजूद रहे। संवाद