महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कालेज के सर्जिकल विभाग की ओपीडी में इलाज कराने पहुंचे पूर्व आईजी अमि
देवरिया। जिला जेल में बंद पूर्व आईजी अमिताभ ठाकुर की तबीयत शनिवार को अचानक खराब होे गई। पेट में दर्द की शिकायत पर उनको महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल काॅलेज में भर्ती कराया गया। जहां उनका इलाज चल रहा है। इससे पूर्व 28 जनवरी को भी पेट दर्द के चलते उनको इमरजेंसी में दिखाया गया था।
पुरवां इंडस्टि्रयल एस्टेट में पत्नी नूतन ठाकुर के नाम में हेरफेर कर जमीन आवंटित करने के आरोपों का सामना कर रहे अमिताभ ठाकुर 11 दिसंबर से जिला कारागार में बंद हैं। शनिवार को उन्होंने पेट दर्द की शिकायत की। इस पर जेल प्रशासन ने अमिताभ ठाकुर को दिन में करीब 11 बजे मेडिकल काॅलेज के सर्जरी विभाग की ओपीडी में दिखाया। इसके बाद उन्हें सर्जिकल पुरुष वार्ड में बेड नंबर-50 पर भर्ती किया गया। चिकित्सक की सलाह पर दोपहर करीब ढाई बजे अल्ट्रासाउंड कराया गया।