फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रावतपार रघेन गांव में खेल के मैदान से हटवाया कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन
रावतपार रघेन गांव में खेल के मैदान से हटवाया कब्जा
विज्ञापन

लार/मेहरौनाघाट। रावतपार रघेन गांव के खेल मैदान से अतिक्रमण हटवा दिया गया। शुक्रवार को नायब तहसीलदार ने फोर्स की मदद से बुलडोजर से अवैध कब्जे को ध्वस्त करा दिया। इस दौरान अतिक्रमणकारियों और प्रशासन के बीच हल्की नोकझोंक हुई।
विज्ञापन

ब्लॉक के रावतपार रघेन गांव के पूरब दिशा में लार-भाटपाररानी मार्ग के किनारे ग्रामसभा की भूमि है। आधे हिस्से में गोआश्रय है जबकि, आधा खेल का मैदान है। बाउंड्रीवाल हो चुकी है। बावजूद खेल के मैदान पर गांव के ही लोग झोपड़ी, नाद-खूंटा रख कर अतिक्रमण किए थे। खेल का मैदान बंद पड़ा था। गांव के युवाओं को मैदान के अभाव में दूसरे जगह खेलने और दौड़ने जाना पड़ता है। इसकी शिकायत ग्राम प्रधान यशवंत सिंह ने तहसील प्रशासन से की थी। शुक्रवार को फोर्स के साथ पहुंचे नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह ने अतिक्रमण हटवाना शुरू किया। इस दौरान लोगों से नोकझोंक भी हुई। पुलिस ने सख्ती दिखाई तो अतिक्रमणकारियों के तेवर नरम पड़ गए। दो घंटे के अंदर खेल मैदान से अतिक्रमण हट गया। नायब तहसीलदार भागीरथी सिंह ने बताया कि दो वर्ष से खेल के मैदान पर अवैध रूप से नाद, खूंटा, झोपड़ी रख कर अवैध कब्जा किया गया था। उसे हटवा दिया गया है। युवा अब मैदान पर खेल कूद कर सकते हैं। दोबारा अतिक्रमण करने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें