फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: 34 घंटे बाद बहाल हुई खुखुंदू क्षेत्र की 75 गांवों की बिजली

Fri, 12 Dec 2025 12:02 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
खुखुंदू। स्थानीय चौराहे पर नाला खुदाई के दौरान कटे 11 हजार वोल्ट के अंडर ग्राउंड विद्युत तार का बृहस्पतिवार की दोपहर में मरम्मत कार्य शुरू हुआ। इस दौरान 75 गांवों की बिजली 34 घंटे तक बाधित रही। उधर, इससे पहले 24 घंटे तक विद्युत निगम कर्मियों और ठेकेदार के बीच तानातनी चलती रही। इतना ही नहीं मामला थाने में भी पहुंच गया। फिर ठेकेदार ने जेई उमेश चंद से मकैनिक बुलाकर मरम्मत कार्य शुरू कराने और स्वयं खर्च वहन करने की बात कहकर मामला रफा-दफा किया।
विज्ञापन

खुखुंदू-नूनखार से भटनी तक की 13.2 किमी सड़क का 24.93 करोड़ लागत से निर्माण कार्य चल रहा है। इसी के तहत खुखुंदू चौराहे पर एक तरफ आरसीसी ढलाई कार्य होने के बाद नाला निर्माण कार्य के लिए बुधवार को जेसीबी मशीन से खोदाई कार्य चल रहा था, जिसमें बैदौली फीडर के 11 हजार वोल्टेज का विद्युत केबल जगह-जगह क्षतिग्रस्त हो गया। इसके बाद विद्युत निगम के कर्मचारियों ने नाला खोदाई कार्य रोक दिया।
बुधवार दोपहर से ही बिजली निगम और ठेकेदार में रस्साकसी चल रही थी। जेई उमेश चंद का कहना था कि क्षतिग्रस्त केबल ठेकेदार बदलवाएगा नहीं तो उसके खिलाफ केस दर्ज कराया जाएगा।
विज्ञापन

जबकि ठेकेदार इसपर तैयार नहीं थे।
नतीजा जेई थाने पहुंचकर ठेकेदार पर केस दर्ज कराने के लिए तहरीर दे दिए। आपसी तनातनी में उपभोक्ताओं को बुधवार रातभर और बृहस्पतिवार को पूरे दिन बिजली नहीं मिली।ठेकेदार थक-हारकर बृहस्पतिवार दोपहर बाद जाकर मरम्मत कार्य कराने को तैयार हुए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें