फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: फुटबॉल प्रतियोगिता के लिए पसीना बहा रहीं बेटियां

Fri, 12 Dec 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बघौचघाट। यूपी सीनियर फुटबॉल और अंडर-20 के लिए बेटियां ठंड में पथरदेवा के कुर्मी पट्टी खेल मैदान पर कड़ी मेहनत कर रही हैं। अगले साल यूपी की सीनियर और अंडर-20 महिला फुटबॉल टीम का चयन होना है। यहां कुल 30 लड़कियों को प्रशिक्षण दिया जा रहा है।
विज्ञापन

कुर्मी पट्टी खेल मैदान में ठंड के बाद भी महिला फुटबॉल खिलाड़ी आगामी मैचों और टीम में जगह बनाने के लिए अपने प्रशिक्षक के साथ कड़ी मेहनत कर रही हैं। प्रशिक्षण में उनको दौड़, कूद, योग और फिटनेस पर विशेष कार्य किया जा रहा है। सुबह से दोपहर तक मैदान में बेटियां कड़ी मेहनत कर रही हैं।
जनवरी और फरवरी महीने में यूपी सीनियर से लेकर जूनियर टीम का चयन होना है वहीं देश के अन्य प्रदेशों की टीमों से इस खेल मैदान की खिलाड़ी खेलती हैं। इन सभी के लिए तैयारी चल रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें