रामपुर बुजुर्ग/ बनकटा। थाना के रामपुर बुजुर्ग गांव में भूमि विवाद को लेकर एक महिला ने गांव के ही एक शख्स पर जान से मारने की धमकी देने का आरोप लगाया है । महिला ने थाने में नामजद तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की है।
पीड़िता शाइस्ता बानो पत्नी अलाउद्दीन खान ने तहरीर में आरोप लगाया है कि गांव के एक शख्स ने उनके ससुर की भूमि वसीयत कराकर उन्हें जहर देकर मार दिया। इसके बाद उसने सक्षम न्यायालय में अपील की है। इसके बावजूद विपक्षी जबरन जमीन की जुताई करने की कोशिश कर रहा है। विरोध करने पर जान से मारने की धमकी दे रहा है। थानाध्यक्ष नवीन चौधरी ने बताया कि शिकायत क जांच की जा रही है। आवश्यक कानूनी कार्रवाई की जाएगी। संवाद