फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: उमस भरी गर्मी में रुला रही बिजली

Sun, 06 Jul 2025 12:10 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थोड़ी बारिश के बाद फिर से उमसभरी गर्मी चरम पर है। ऐसे में दिन-रात हो रही बिजली कटौती उपभोक्ताओं को रुलाने लगी है। एक तरफ रोस्टिंग कटौती तो दूसरी तरफ निगम के कर्मचारियों की लापरवाही से लगातार घंटों तक बिजली गुल रह रही है।
इसके बावजूद जिम्मेदार कुछ बोलने को तैयार नहीं है। उपभोक्ताओं की मानें तो शुक्रवार की रात करीब दो बजे से सुबह चार बजे तक क्षेत्र में बिजली आपूर्ति ठप रही। सुबह उपकेंद्र पर कुछ उपभोक्ताओं ने पहुंच कर बिजली आपूर्ति बहाल कराई।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक, 132 केवीए विद्युत ट्रांसमिशन सलेमपुर से खुखुंदू विद्युत उपकेंद्र की बिजली आपूर्ति संचालित होती है। यहां चार फीडरों बैदौली, सोनबरसा, नूनखार और गड़ेर के माध्यम से क्षेत्र के ढाई सौ गांवों में बिजली आपूर्ति की जाती है। इधर, कई दिनों से बिजली आपूर्ति लड़खड़ा गई है। दिनभर का समय रोस्टिंग में चला जा रहा है, जबकि रात में लोकल फाॅल्ट दुरुस्त करने और बिजली ट्रिप होने के बाद घंटों तक वैसे ही छोड़ देने के चलते कटौती का खेल चल रहा है। उपकेंद्र पर बिजली उपलब्ध रहने के बाद भी रात में नींद लगने के चलते दो से तीन घंटे तक आपूर्ति ठप रह रही है।
विज्ञापन

उमस भरी गर्मी में हो रही जबरदस्त कटौती पर अंकुश लगाने की उपभोक्ताओं ने उच्चाधिकारियों से मांग की है। उपभोक्ताओं ने शनिवार को निगम के कर्मचारियों की शिकायत जेई से की है। जेई सोनू कुमार ने बताया कि दिन में रोस्टिंग कटौती हो रही है। रोस्टिंग के दौरान ही फाॅल्ट दुरुस्त करने के लिए कर्मचारियों को कहा गया है। यदि रात में कटौती हो रही है तो इसकी जांच कराकर संबंधित कर्मचारियों पर कार्रवाई के लिए उच्चाधिकारियों को रिपोर्ट भेजी जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें