देसही देवरिया। बेलवा बाजार गांव में डायरिया से पीड़ित वर्षीय बच्ची देवी को भी शनिवार को अस्पताल से छुट्टी मिल गई। मेडिकल टीम ने गांव में जाकर पीड़ित परिवार के अलावा गांव के लोगों के स्वास्थ्य की जांच की।
कोई नया मरीज सामने नहीं आया। जरूरी दवाओं का वितरण किया गया। स्वास्थ्यकर्मियों ने लोगों को अपने स्वास्थ्य के प्रति सावधानी बरतने की सलाह दी।
क्षेत्र के बेलवा बाजार गांव में संक्रामक रोग डायरिया की चपेट में एक ही परिवार के छह सदस्यों के आ आने और इलाज के दौरान 65 वर्षीय बरसाती देवी की मौत की जानकारी के बाद स्वास्थ्य विभाग में हड़कंप मच गया था। दूसरे दिन इसी परिवार की चार साल की मासूम बच्ची देवी भी डायरिया की चपेट में आ गई।