भाटपाररानी। विद्युत विभाग की टीम ने विद्युत बिल राहत योजना के प्रति बृहस्पतिवार को भाटपार रानी नगर के उपभोक्ताओं को जागरूक करने के लिए पूरे नगर में भ्रमण किया। अभियान जेई राकेश कुमार गुप्ता के नेतृत्व में चलाया गया।
टीम ने घर-घर पहुंचकर विद्युत उपभोक्ताओं से बातचीत की और योजना के लाभों को सहज भाषा में समझाया। टीम ने उपभोक्ताओं को बताया कि यह योजना कैसे उनके मासिक बिजली खर्च को कम कर सकती है। किन दस्तावेजों की आवश्यकता होगी और आवेदन की प्रक्रिया क्या है।
टीम ने पर्चे वितरित कर जानकारी को और आसान बनाया ताकि उपभोक्ता बिना किसी झंझट के योजना का लाभ उठा सकें।