फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुल्हन ने कार रुकवाई और प्रेमी संग चली गई

विज्ञापन
विज्ञापन
दूल्हा करता रहा पत्नी का इंतजार, न आने पर मायूस होकर लौटा घर
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
भटनी। मंदिर में शादी के बाद ससुराल जा रही दुल्हन ने कार रुकवाई और फिर प्रेमी संग चली गई। रास्ते में कार सवार दूल्हा पत्नी के इंतजार में बैठा रहा लेकिन जब वह नही आई तो वह बरातियों संग मायूस कर होकर घर लौट गया। इस घटना की चर्चा पूरे क्षेत्र में हो रही है।
विज्ञापन

खुंखुन्दू थाना क्षेत्र के रहने वाले एक युवक की शादी भटनी इलाके में एक युवती से तय हुई थी। दोनों पक्षों के सहमति के बाद क्षेत्र के एक मंदिर में सोमवार को शादी के लिए दोनों पक्ष के लोग एकत्र हुए। वधू पक्ष के लोगों ने वर पक्ष के लोगों का जोरदार स्वागत किया। फिर हिन्दू रीति रिवाज से सोमवार शाम शादी हुई। दुल्हन बनी युवती कार में सवार होकर दूल्हे के साथ ससुराल के लिए रवाना हुई। कुछ दूर जाने के बाद उसने गाड़ी रुकवाई और किसी कार्य वश जाने की बात कह दूल्हे को इंतजार करने की बात कही। काफी समय गुजर जाने के बाद भी वापस नहीं लौटने पर बराती दुल्हन को ढूंढने लगे, लेकिन वह नही ंमिली। बाद में पता चला कि वह अपने प्रेमी के साथ फरार हो गई है। इसकी जानकारी होने पर बराती और घराती पक्ष के लोगों के होश उड़ गए। बहुत देर तक पंचायत होने के बाद दूल्हा बरातियों के संग बिना दुल्हन घर को लौट गया। फिल्मी स्टाइल में हुई यह वारदात क्षेत्र में सबकी जुबान पर है। लोगों का कहना है कि सात जन्मों का वादा सात मिनट भी नही चला। इस बाबत एसओ श्यामसुंदर तिवारी ने कहा कि मामला संज्ञान में नहीं है शिकायत मिलने पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें