फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ से व्यवस्था पर असर, सुरक्षा कर्मी से भिड़े मरीज

विज्ञापन
विज्ञापन
कुछ जगह हुआ हो-हल्ला
विज्ञापन


- उमस भरी गर्मी से परेशान रहे मरीज और तीमारदार





संवाद न्यूज एजेंसी

देवरिया। मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़ से बुधवार को व्यवस्था पर असर पड़ा। कतार में खड़े मरीज परेशान रहे। उन्हें एक से डेढ़ घंटे तक इंतजार करना पड़ा। आर्थों में मरीज सुरक्षा कर्मी से भिड़ गया। किसी तरह मामले को शांत कराया गया। जबकि थक कर फर्श पर बैठ कर लोगों को इंतजार करना पड़ा। कई स्थानों पर बगल से अंदर जाने को लेकर धक्का-मुक्की और हो-हल्ला हुआ। उसम भरी गर्मी के कारण मरीज और तीमारदार बेहाल रहे।
महर्षि देवरहा बाबा मेडिकल कॉलेज में बुधवार को अस्पताल खुलने पर मरीज काफी संख्या में पहुंचे। जिले के विभिन्न क्षेत्रों के अलावा बिहार के सीमावर्ती इलाके के लोग इलाज कराने आए थे। सुबह आठ बजे से ही रजिस्ट्रेशन काउंटर पर लाइन लगने लगी, जो दोपहर करीब 1.15 बजे तक रही। 2530 लोगों ने रजिस्ट्रेशन कराया। इसके अलावा करीब 1400 पुराने मरीज भी आए थे। रजिस्ट्रेशन कराने के बाद लोग ओपीडी में पहुंचने लगे। डॉक्टर कक्ष के बाहर लाइन लगनी शुरू हो गई। सुबह 11.15 बजे मेडिसिन विभाग में भीड़ रही। मरीजों की लंबी लाइन लगी थी। सुरक्षा कर्मी भीड़ को सहेजने में जुटे थे।
विज्ञापन

डॉ. सराजुद्दीन, डॉ. निखिलेश मिश्रा, डॉ. विश्वजीत व डॉ. प्रांजल ने करीब 430 से अधिक मरीजों का इलाज किया। इसमें बुखार, पेट, कमर दर्द, कमजोरी के अधिक मरीज रहे। इसके अलावा बीपी, शुगर व अन्य बीमारी से पीड़ित मरीज पहुंचे थे। चर्म रोग में भी लंबी कतार रही। डॉ. सुधा ने 270 मरीजों का इलाज किया। ईएनटी में 2.20 बजे तक मरीजों लाइन लगी थी। डॉ. प्रदीप कुमार गुप्ता, डॉ. नेहा, डॉ. अभिषेक सिंह ने 245 मरीजों का इलाज किया। यहां मरीजों ने आपस में धक्का-मुक्की की। मानसिक रोग में डॉ. रीतिका दीवान ने 85, कम्युनिटी मेडिसिन में डॉ. सोनू ने 124, दंत में डॉ. रेनू सिंह, डॉ. निहारिका, डॉ. प्रियंका ने 71 मरीजों का इलाज किया गया। चेस्ट व टीबी में डॉ. अनुराग शुक्ला, डॉ. ज्योति सिंह ने 131 मरीजों का उपचार किया। नेत्र विभाग में डॉ. कन्हैया प्रसाद, डॉ. प्रकाश कुमार, डॉ. अदिती, डॉ. आकांक्षा, डॉ. दयानंद ने 259 मरीजों का उपचार किया।
हड्डी रोग में काफी भीड़ रही। डॉ. गौरव सिंह, डॉ. हर्षित, डॉ. प्रदीप, डॉ. शुभम ने 479 मरीजों का इलाज किया। यहां कुछ लोगों के बगल से अंदर जाने पर कतार में खड़े लोगों ने हो-हल्ला मचाया। एक मरीज सुरक्षा कर्मी से भिड़ गया और हल्ला होने लगा। अन्य सुरक्षा कर्मियों व लोगों ने शांत कराया। उधर दवा काउंटर, पैथालाॅजी जांच के रजिस्ट्रेशन काउंटर, एक्स-रे सेंटर पर भीड़ रही। दोपहर 2.30 बजे तक लाइन लगी थी। उमस भरी गर्मी में मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ा।


-

चिल्ड्रन वार्ड के बाथरूम में नहीं था पानी, परेशान रहे तीमारदार
पीआईसीयू और चिल्ड्रेन वार्ड स्थित बाथरूम में बुधवार को दोपहर में पानी न होने से मरीज और तीमारदार परेशान रहे। बच्चों के उल्टी-दस्त करने पर साफ करने में उन्हें बाहर से पानी लाना पड़ा, जिससे उन्हें दिक्कत हुई। बताया गया कि सुबह और शाम को ही पानी के लिए मोटर चलता है।
विज्ञापन





अस्पताल में भीड़ बढ़ी है। उसम भरी गर्मी होने के कारण लोगों को कुछ परेशानी हुई। सभी को इलाज, जांच, दवा सहित अन्य सुविधाएं उपलब्ध कराई गई हैं। लोगों को व्यवस्था को बनाए रखने में सहयोग करने की जरूरत है।

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें