शराब भट्टी पर पथराव में घायल मनोज निषादफोटो संवाद
-ईंट-पत्थर चलने से मची अफरा-तफरी, दो पुलिस हिरासत में
संवाद न्यूज एजेंसी
रामलक्षन। रुद्रपुर कोतवाली थाना क्षेत्र के सुदामा चौराहे पर बुधवार की दोपहर में शराब की दुकान पर नशे धुत्त कुछ लोगों ने बवाल किया। इस दौरान चले ईंट पत्थर से चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। घटना में दो लोग घायल हो गए। पुलिस दो लोगों को हिरासत में लेकर पूछताछ कर रही है।
बुधवार दोपहर कुछ युवक दुकान पर शराब लेने गए। आपस में कहासुनी के बाद उपद्रवियों ने मुनीब तथा शराब खरीदने आए ग्राहकों से मारपीट करने लगे। उन्होंने दुकान में तोड़फोड़ की। ईंट लगने से दो लोग घायल हो गए। शराब भट्ठी के मालिक विनोद कुमार दूबे ने तहरीर देकर बताया कि बुधवार की दोपहर में कुछ युवक शराब की दुकान के मुनीम से तथा शराब खरीदने आए बर्दगोनिया गांव निवासी मनोज निषाद एवं रनिहवां गांव निवासी विनोद चौहान को मारपीट कर घायल कर दिया। उन लोगों ने लूट की नियत से सीसीटीवी कैमरा तोड़ दिया। घटना के दौरान अफरातफरी का महौल हो गया।
घायलों का इलाज नजदीकी अस्पताल में कराया गया। स्थानीय लोगों का कहना है कि सुदामा चौराहे पर शराब खरीद कर वहीं पीने के बाद प्रतिदिन मारपीट करते रहते हैं। घटना की जानकारी होने पर मौके पर पहुंची पुलिस ने दो लोगों को हिरासत में ले लिया। थानाध्यक्ष मनोज उपाध्याय ने कहा कि आरोपियों की तलाश हो रही है।