फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: नशे में पति ने पत्नी को पीटा, घर से खदेड़ा

Tue, 08 Jul 2025 12:01 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

खुखुंदू। थाना क्षेत्र के पड़री पांडेय गांव में 21 वर्षीय विवाहिता अलका देवी को नशे में पति ने सोमवार की सुबह करीब नौ बजे मारपीट कर घर से खदेड़ दिया। विवाहिता गांव के मोड़ पर खड़ी होकर 112 पुलिस को बुलाया। मौके पर पहुंची पुलिस ने वारदात की सूचना उसके पिता को दी।
मौके पर आए विवाहिता के पिता महेंद्र मद्धेशिया बेटी को लेकर थाने पहुंचे। पुलिस पति की तलाश कर रही है। जानकारी के अनुसार, खामपार थाना क्षेत्र के सरया बाजार निवासी महेंद्र मद्धेशिया ने अपनी बेटी अलका की शादी करीब ढाई साल पहले खुखुंदू थाना क्षेत्र के पड़री पांडेय गांव निवासी जितेंद्र मद्धेशिया के साथ की है।
विज्ञापन

आरोप है कि पति जितेंद्र शराब पीकर आए दिन अलका को मारता-पीटता रहता है। बीते तीन दिनों से वह पत्नी को मारपीट रहा है। अलका का कहना है कि दहेज के लिए पति, सास और जेठानी मिलकर उसे मारते-पीटते रहते हैं। खर्च के नाम पर कोई कुछ देता भी नहीं है। मायके से खर्च आता है।
अलका ने बताया कि पति जितेंद्र सोमवार की सुबह ही शराब पीकर आए। जेठानी और उनकी बेटियों के बहकावे में आकर मारने-पीटने लगे। विवाद के बाद घर से खदेड़ने लगे। नहीं जाने पर जेठानी ने हत्या की धमकी दी।
विज्ञापन

डर की वजह से घर से निकल गांव के मोड़ पर आकर खड़ी हो गई और 112 पुलिस को बुलाया। इंस्पेक्टर कल्याण सिंह सागर ने बताया कि पुलिस मौके पर गई थी। पति मिला नहीं है। उसकी तलाश की जा रही है। मामले की जांच कर आवश्यक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें