फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीवित्पुत्रिका व्रत पर दादी के साथ गई बच्ची की स्याही नदी में डूबने से मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
जीवित्पुत्रिका व्रत पर दादी के साथ गई बच्ची की स्याही नदी में डूबने से मौत
विज्ञापन

भाटपार रानी। जीवित्पुत्रिका व्रत पर दादी के साथ स्याही नदी के तट पर गई पांच वर्षीय मासूम बच्ची की डूबने से मौत हो गई। मौत की खबर से परिवार में कोहराम मच गया। परिजनों ने शव को दफना दिया।
ग्राम परसिया छितनी सिंह निवासी राजू गुप्ता की माता विजयलक्ष्मी जीवित्पुत्रिका व्रत थीं। वह दोपहर तीन बजे गांव की महिलाओं के साथ स्याही नदी में स्नान करने गई थी। उनके साथ उनकी पांच वर्षीय पोती तथा राजू गुप्ता की पुत्री प्रीति भी गई थी। दादी प्रीति को अपने कपड़े देकर किनारे बैठा दिया और नदी में स्नान करने चली गईं। प्रीति भी बाद में नदी के किनारे कपड़े रखकर चली गई और उसका पैर फिसल गया। वह गहरे पानी में चली गई। महिलाओं ने शोर मचाया तो गांव के लोग पहुंचे और उसे बाहर निकाला। तब तक उसकी मौत हो चुकी थी। थानाध्यक्ष खामपार विपिन मलिक ने बताया कि उन्हें इसकी जानकारी नहीं है। पता करवाते हैं।
विज्ञापन

सरयू नदी में लापता हुईं दो किशोरियां
जीवित्पुत्रिका व्रत पर मां के साथ गई थीं नहाने
संवाद न्यूज एजेंसी
बरहज। सरयू पार परसियां देवार में जीवित्पुत्रिका व्रत पर मां के साथ नदी तट पर नहाने गईं दो किशोरियां नदी मे लापता हो गईं। जानकारी होने पर पुलिस भी मौके पर पहुंच गई। समाचार लिखे जाने तक दोनों की तलाश की जा रही थी।
विज्ञापन

बुधवार की शाम जीवित्पुत्रिका व्रत त्योहार पर नदी तट पर व्रती महिलाओं की भीड़ थी। परसियां देवार के धोबी टोला के निकट महिलाएं नदी तट पर स्नान कर रही थीं। इसी बीच नीलम (14) पुत्री शिवप्रसाद और सोनम (14) पुत्री रमाशंकर चौहान गहरे पानी में चली गईं। दोनों डूबने लगीं। किशोरियों को डूबता देख महिलाएं चीखने-चिल्लाने लगीं। लोग जब तक जुटते और कुछ कर पाते नीलम और सोनम गहरे पानी में लापता हो गईं। इस संबंध में चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश ने बताया कि सूचना मिलने पर पुलिस गई हुई है। तलाश कराई जा रही है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें