फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: चकरोड काटकर शुरू कराई जलनिकासी, पांच सौ एकड़ भूमि पर हो सकेगी बुवाई

Fri, 24 Oct 2025 01:41 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। बरसात के पानी से जलमग्न एक दर्जन गांवों के किसानों की कृषि भूमि पर गेहूं की बुवाई की उम्मीद जग गई है। बृहस्पतिवार को एसडीएम हरिशंकर लाल के निर्देश पर तहसील प्रशासन ने जलमग्न भूमि से जलनिकासी शुरू करा दी। जलभराव के कारण करीब 500 एकड़ कृषि योग्य भूमि पर रबी की फसल के बुआई पर संकट मंडरा रहा था।
विज्ञापन

जलमग्न भूमि को खाली कराने के लिए किसानों ने एसडीएम को प्रार्थना पत्र दिया गया था। किसान फूलबदन, सुदर्शन यादव, सतन यादव, सुभाष यादव, मुलायम यादव आदि ने बताया कि बरसात के पानी से डाला, लखनाघाट, मलहपुरवा, सोनवरसा, गोविंदपुर, कैथवलिया, अवस्थी, माधोपुर, सीहोरचक, कोलिया आदि गांवों के करीब 100 किसानों की 500 एकड़ भूमि जलमग्न हो गई है।
जलभराव के कारण इन किसानों की धान और मक्के की फसल बर्बाद हो चुकी है। पानी नहीं निकलने से गेहूं की फसल की बुवाई भी संभव नहीं थी। किसानों ने बताया कि जिस पुलिया से बरसात का पानी निकलकर बथुआ नाले में जाता था उसे पाट दिया गया है। इस कारण अब हर साल कृषि भूमि के डूबने का खतरा बना रहेगा।
विज्ञापन

उन्होंने फसल बचाने को जलमग्न भूमि से जलनिकासी के स्थाई समाधान की मांग की। एसडीएम के निर्देश पर एनटीआर अनिल तिवारी, राजस्व निरीक्षक बैरिस्टर चौबे ने पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचकर जेसीबी से चकरोड काटकर जलनिकासी शुरू कराई। एसडीएम ने कहा कि जलमग्न भूमि से जलनिकासी हो रही है। अब गेहूं की बुवाई हो जाएगी। जलनिकासी की स्थाई व्यवस्था का प्रबंध किया जाएगा।न
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें