फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: घबराए नहीं, गणित विषय की मनोयोग से करें तैयारी, मिलेगी सफलता

Fri, 16 Jan 2026 12:11 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। यूपी बोर्ड परीक्षा में जिले में 1.15 लाख परीक्षार्थी पंजीकृत हैं। यह छात्र छात्राएं बोर्ड परीक्षा की तैयारी में छात्र जुट गए हैं। इसको लेकर शिक्षक भी बच्चों को जरुरी टिप्स दे रहे हैं।
विज्ञापन

गणित विषय में राजकीय कस्तूरबा गांधी बालिका इंटर काॅलेज की गणित विषय की शिक्षिका कामिनी पांडेय ने बताया कि 12वीं कक्षा की बोर्ड परीक्षा में गणित विषय चुने छात्र-छात्राएं मनोयोग से तैयारी करें। घबराएं नहीं। इसमें अच्छी तरह से तैयारी कर परीक्षा देने पर शत प्रतिशत अंक मिलना आसान है।
उन्होंने बताया कि परीक्षा के लिए सतत तैयारी करें। अवकलन, समाकलन, अवकल समीकरण, वेक्टर, 3डी, प्रायिकता, लीनियर प्रोग्रामिंग यह स्कोरिंग चैप्टर्स हैं। इस पर ज्यादा फोकस करें। मैट्रिक्स और डिटरमिनेंट्स के प्रश्न बोर्ड परीक्षा में दोहराए जाते हैं इसलिए इसकी तैयारी आसान है। उन्होंने बताया कि छात्र-छात्राएं एनसीईआरटी को पढ़ें। बार-बार प्रश्न हल करें। रोजाना तीन घंटे गणित पर जरूर दें। प्रत्येक रविवार स्वयं टेस्ट लें। सूत्र को नोटबुक में नोट कर प्रतिदिन दोहराएं। लीनियर प्रोग्रामिंग के प्रश्नों को ग्राफ पर अभ्यास करें। पिछले पांच वर्ष के प्रश्नपत्रों को हल कर लें।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें