फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैफिक का जायजा लेने पैदल निकले डीएम

Mon, 17 Apr 2017 10:43 PM IST
देवरिया
विज्ञापन
जाम से निजात पाने को लेकर डीएम और एसपी ने अधिकारियों के साथ विभिन्न मार्गों का निरीक्षण किया। - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
देवरिया (ब्यूरो)। शहर में जाम की समस्या से निजात के लिए कवायद शुरू हो गई है। ताकि यातायात सुगम हो जाए। डीएम अबरार अहमद ने दल-बल के साथ रविवार की रात को शहर में भ्रमण किया।
विज्ञापन


जाम के कारणों को देखा। मातहतों ने जाम के प्वाइंट को डॉयरी में दर्ज किया। डीएम अबरार अहमद रविवार की रात को एसपी मोहम्मद इमरान, लोकनिर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता आरके चौधरी और नगर पालिका परिषद के ईओ डॉ. मणिभूषण तिवारी के साथ शहर में जायजा लेने निकल पड़े। कोतवाली रोड, मोतीलाल रोड होते हुए रेलवे स्टेशन के सामने पहुंचें।

बिजली के पोल और सड़क किनारे कट को गौर से देखा। इसके अलावा सड़क के चौड़ीकरण के बारे में निर्देश दिया। ताकि राहगीरों को गुजरने में आसानी हो सके। मातहतों के साथ रात नौ बजे तक शहर के विभिन्न इलाकों में भ्रमण करते रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें