फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: आवास के लिए भटक रहा दिव्यांग सुरेंद्र पहुंचा कलक्ट्रेट

Fri, 27 Sep 2024 07:13 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। एक नेत्रहीन प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ पाने को महीनों से ब्लाक से लेकर विकास भवन का चक्कर लगा रहा है। हर स्तर से पात्र होने के बाद भी उसे प्रार्थना पत्र देने पर सेक्रेटरी द्वारा उसे अपात्र घोषित कर दिया जाता है। नेत्रहीन को आवास देने को रामपुर कारखाना के विधायक सुरेन्द्र चौरसिया भी बीडीओ को पत्र लिख चुके हैं। थकहार वह बृहस्पतिवार को डीएम दिव्या मित्तल से मिलने के लिए एक व्यक्ति के साथ कलक्ट्रेट पहुंचा। डीएम के विकास भवन में मंडलायुक्त की बैठक में शामिल होने की जानकारी मिली तो वह विकास भवन पहुंचा गया। इसके बाद भी उसकी मुलाकात डीएम से नहीं हो सकी।
रामपुर कारखाना विकास खंड के नौतन गांव निवासी सुरेंद्र प्रसाद पुत्र भोरिक प्रसाद नेत्रहीन हैं। आवास न होने के कारण वह गांव के ही एक देव स्थान पर रहते हैं। उन्होंने प्रधानमंत्री आवास योजना के लिए ग्राम प्रधान से भी फरियाद की, लेकिन उन्हे आवास नहीं मिला। उन्होंने गांव के सेक्रेटरी और बीडीओ से भी गुहार लगाई, लेकिन कोई सफलता नहीं मिली। नेत्रहीन सुरेंद्र ने रामपुर कारखाना विधायक सुरेंद्र चौरसिया से मिले। इसके बाद डीएम दिव्या मित्तल से मिलने पहुंचा नेत्रहीन सुरेंद्र आवास की मांग के लिए बृहस्पतिवार को विकास भवन पहुंचे थे, लेकिन मीटिंग के चलते उनसे मुलाकात नहीं हो सकी।
विज्ञापन
विज्ञापन


कोट
मामला संज्ञान में है और आईजीआरएस पर भी इसकी शिकायत की गई थी। आवेदक के पिता का मकान है। नेत्रहीन के पिता ने शपथ पत्र के जरिए अवगत कराया है कि मकान में उसका हिस्सा नहीं है। अब आवास के लिए नेत्रहीन पात्र हैं, उसे शीघ्र ही प्रक्रिया पूरी कर आवास दिलाया जाएगा।

राजीव मोहन त्रिपाठी, बीडीओ, रामपुर कारखाना
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें