फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीनियर स्टेट क्रिकेट प्रतियोगिता में होगी जिले की भागीदारी

Tue, 12 Nov 2024 01:14 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

देवरिया। खेल निदेशालय की ओर से पंडित दीनदयाल उपाध्याय जन्म शताब्दी वर्ष के उपलक्ष्य में प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता ग्रीन पार्क स्टेडियम कानपुर में 16 से 22 नवंबर तक आयोजित होगी। गोरखपुर मंडल की टीम भी इसमें प्रतिभाग करेगी। इसके लिए टीम के चयन की प्रक्रिया चल रही है। जिला टीम चयन के लिए भी खिलाड़ियों के लिए ट्रायल का आयोजन होगा।
विज्ञापन

जिला क्रीड़ाधिकारी अनुराग श्रीवास्तव ने सोमवार को बताया कि प्रदेश स्तरीय सीनियर पुरुष क्रिकेट प्रतियोगिता के लिए जिला व मंडल ट्रायल की आयोजन तिथि घोषित कर दी गई है। स्पोर्ट्स स्टेडियम में जिला ट्रायल 12 नवंबर को सुबह 10 बजे से एवं मंडल ट्रायल गोरखपुर स्पोटर्स स्टेडियम में 13 नवंबर को सुबह 11 बजे से होगा। जनपद के समस्त स्कूल-कॉलेजों के प्रधानाचार्य इसमें सीनियर आयु वर्ग पुरुष क्रिकेट खिलाड़ियों को भेज सकते हैं। जनपदीय चयन में केवल देवरिया के खिलाड़ी भाग लेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें