फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: अभिषेक झारखंड अंडर-23 क्रिकेट के लिए चयनित

Tue, 12 Nov 2024 01:13 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

भाटपार रानी। हॉक स्पोर्ट्स और नीना थापा क्रिकेट अकादमी गोरखपुर के खिलाड़ी बाएं हाथ के स्पिन गेंदबाज अभिषेक यादव का झारखंड क्रिकेट एसोसिएशन की अंडर-23 टीम में चयन हुआ है। कर्नल सीके नायडू ट्रॉफी में बड़ौदा के खिलाफ खेलते हुए अभिषेक ने पहली पारी में चार विकेट हासिल किया और दूसरी पारी में भी चार विकेट हासिल किया। अभिषेक यादव इससे पहले झारखंड अंडर-19 टीम में पिछले चार साल से लगातार सदस्य रहे हैं। बेहतर प्रदर्शन की बदौलत टीम में चयन किया गया है।
विज्ञापन


अभिषेक मूल रूप से भाटपार रानी के ग्राम जिरासो के लंबे कद के खिलाड़ी हैं। पिता सुभाष यादव आरपीएफ गोरखपुर में कार्यरत हैं। मां विद्यावती गृहिणी हैं। उनकी सफलता पर क्षेत्र में खुशी की लहर दौड़ गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें