बरहज। क्षेत्र के लक्ष्मीपुर गांव में छठ घाट पर कौआ-कौआ कहकर चिढ़ाने का विरोध करना एक युवक को भारी पड़ गया। सोमवार की सुबह शुरू हुआ विवाद मारपीट तक पहुंच गया। आरोप है कि कुछ लोगों ने घर पहुंचकर युवक की पिटाई कर दी और एक शख्स ने दांत से उसका कान काट लिया। घायल युवक को परिजन ने सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में भर्ती कराया।
विज्ञापन
लक्ष्मीपुर निवासी दीपक रावत (30) पत्नी पूजा के साथ बारादीक्षित-हरखौली स्थित पोखरी के छठ घाट पर गए थे। वहां कुछ लोग उन्हें कौआ-कौआ कहकर चिढ़ा रहे थे। विरोध करने पर कहासुनी हुई। घर लौटने के बाद दरवाजे पर मारपीट हुई। थानाध्यक्ष विशाल कुमार उपाध्याय ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच कराई जा रही है। संवाद