बरियारपुर। बैकुंठपुर गांव के पास दवा लेने जा रहे अधिवक्ता की गाड़ी रोककर गोली मारने की धमकी देने और गाली-गलौज करने का मामला सामने आया है। आरोप है कि आरोपी ने गाड़ी में रखी रॉड से अधिवक्ता पर हमला करने की कोशिश की। पीड़ित की तहरीर पर पुलिस ने एक नामजद आरोपी पर प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
बैकुंठपुर निवासी अधिवक्ता अनुराग शाही के अनुसार, वह दवा लेने जा रहे थे। रास्ते में आयुष कुमार ने अपनी गाड़ी सामने लगाकर उन्हें रोक लिया। गाड़ी किनारे करने को लेकर विवाद हुआ। आरोप है कि आयुष ने गोली मारने की धमकी दी और गाली-गलौज की। सीओ सलेमपुर गौरव सिंह ने बताया कि प्राथमिकी दर्ज कर जांच की जा रही है। संवाद