फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के उपायों पर की चर्चा

Fri, 28 Nov 2025 12:56 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
भाटपार रानी। आत्मनिर्भर भारत संकल्प अभियान के तत्वावधान में बृहस्पतिवार को नगर के दुर्गा मंदिर परिसर में भाजपा का जिला महिला सम्मेलन संपन्न हुआ। सम्मेलन में महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाने के केंद्र व प्रदेश सरकार की योजनाओं को विस्तार से जानकारी दी गई।
विज्ञापन

मुख्य अतिथि, भाजपा महिला मोर्चा की जिला महामंत्री मिंती सिंह ने कहा कि भाजपा महिलाओं को हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने के लिए संकल्पित है। उन्होंने महिलाओं को आगे आकर सरकार की योजनाओं का लाभ उठा कर आत्मनिर्भर होने का आह्वान किया।
वरिष्ठ भाजपा नेता अश्वनी सिंह ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी की सरकार ने महिलाओं की सुरक्षा से लेकर हर क्षेत्र में आत्मनिर्भर बनाने हेतु जितना कार्य किया है उतना किसी शासन में नहीं हुआ था। इस दौरान दीपक मल्ल, सुनीता सिंह, तारा सिंह, माला देवी, मंटू पटेल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें