बघौचघाट। तरकुलवा थाना क्षेत्र के नगर पंचायत पथरदेवा के भेलीपट्टी वार्ड नंबर 10 में बृहस्पतिवार की दोपहर एक 65 वर्षीय महिला सड़क हादसे का शिकार हो गई। कंचनपुर–पथरदेवा मेन मार्ग स्थित भेलीपट्टी गांव के समीप नहर पुलिया के पास सड़क किनारे बकरी चरा रही सैरुन निशा पत्नी धूरई अंसारी को देवरिया की ओर से आ रहे एक अनियंत्रित बाइक सवार ने जोरदार ठोकर मार दी। हादसे में महिला के पैर में गंभीर चोट आईं, जिससे वह मौके पर ही गिर पड़ी। मौके पर लोगों ने तुरंत पहुंचकर घायल महिला को उठाया और घटना की सूचना परिजनों को दी। परिजन मौके पर पहुंचे और आनन-फानन में सैरुन निशा को इलाज के लिए देवरिया स्थित एक निजी अस्पताल ले गए, जहां उनका उपचार चल रहा है।
इधर, दुर्घटना के बाद मौके पर मौजूद लोगों की भीड़ ने बाइक सवार को पकड़ लिया और उसे रोके रखा।