फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सड़क हादसे में अधेड़ की मौत

Thu, 16 Jul 2026 12:53 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
रुद्रपुर। मंगलवार की देर शाम सड़क हादसे एक अधेड़ घायल हो गया। देवरिया से गोरखपुर उपचार के लिए जाते समय रास्ते में उसकी मौत हो गई। बुधवार को शव का पोस्टमार्टम कराया गया।
विज्ञापन

रुद्रपुर-नरायनपुर मार्ग स्थित भगवानपुर चौराहे पर गांव निवासी राजबहादुर निषाद (52) टहल रहे थे। इस दौरान एक वाहन ने टक्कर मार दी। वह गिरकर घायल हो गए। मौके पर जुटे लोग घायल को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए। हालत गंभीर देख चिकित्सक ने मेडिकल काॅलेज रेफर कर दिया। मेडिकल कॉलेज देवरिया से गोरखपुर जाते समय रात करीब 12 बजे उनकी मौत हो गई। मृतक रो रोकर लबुरा हा। मृतक के बेटे अमित की शिकायती पत्र पर पुलिस ने अज्ञात चालक पर प्राथमिकी दर्ज की है। संवाद



बाइक सवार शिक्षक टकराने पर पीटा
रुद्रपुर। भगवानपुर चौराहे के समीप सड़क हादसे में घायल एक वृद्ध की मदद को जुटे लोगों से उधर से गुजर रहा बाइक सवार शिक्षक टकरा गया। इससे शिक्षक सड़क पर गिरकर घायल हो गए। इससे नाराज भीड़ ने शिक्षक को पीट दिया। वह जान बचाने के लिए भागे तो युवकों ने दौड़ा लिया। एक राहगीर की मदद से घायल शिक्षक अभिनव कुमार निवासी आजमगढ़ नगर को पश्चिमी बाईपास स्थित एक निजी अस्पताल पहुंचाया। आरोपी युवक निजी अस्पताल में इलाज करा रहे शिक्षक से मारपीट करने लगे। इससे अफरा-तफरी मच गई। पीड़ित शिक्षक ने कोतवाली में शिकायती पत्र देकर आरोपियों पर कार्रवाई की मांग की है। पुलिस ने पीड़ित शिक्षक का सीएचसी में मेडिकल कराया। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें