खुखुंदू। थाना क्षेत्र के मठिया पठान गांव क शाहिल सिद्दीकी को पुरानी रंजिश को लेकर गांव के कुछ लोगों ने चौराहे पर घेरकर पीट दिया। आरोप है कि हमलावर पहले से घात लगाकर बैठे थे। सूचना प
मठिया पठान गांव निवासी शाहिल सिद्दीकी का कहना है कि गांव में कुछ लोगों से विवाद चलता आ रहा है। इस मामले में पुलिस कार्रवाई भी कर चुकी है। मंगलवार शाम को गांव के चौराहे पर जरूरी काम के लिए पहुंचा तो चारों तरफ से घेर लिया और पिटाई कर दी। इससे दाहिना हाथ फैक्चर हो गया है। पीड़ित ने घटना की शिकायत बुधवार को पुलिस से की है। इंस्पेक्टर राहुल कुमार सिंह ने बताया कि पुरानी रंजिश को लेकर मारपीट हुई है। जांच कर आरोपियों पर प्राथमिकी दर्ज की जाएगी। संवाद