फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: स्थानांतरण के बावजूद नहीं छोड़ी कुर्सी

Wed, 10 Sep 2025 12:49 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
बनकटा/रामपुर बुजुर्ग। एसपी विक्रांत वीर के आदेश का पालन नहीं होने से विभागीय कार्यशैली पर सवाल उठने लगे हैं। हाल ही में हुए स्थानांतरण के बावजूद कई दरोगा पुराने थानों पर डटे हुए हैं।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक बनकटा थाने में तैनात उपनिरीक्षक सुनील पटेल का तबादला सेंटर चौकी थाना कोतवाली में चौकी प्रभारी के पद पर किया गया था। श्रीरामपुर थाने में तैनात उपनिरीक्षक बलराम सिंह को हेतिमपुर चौकी थाना महुआडीह का चौकी प्रभारी बनाया गया था। बावजूद इसके दोनों दरोगा आदेश लागू होने के बाद भी अपने पुराने थानों पर ही बने हैं। इस संबंध में क्षेत्राधिकारी भाटपाररानी आदित्य गौतम ने बताया कि दोनों दरोगा नए तैनाती स्थल पर क्यों नहीं गए, इस बारे में जानकारी नहीं है। जानकारी लेने के बाद ही कुछ कह पाना संभव होगा। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें