फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दीप दान कर मनाई देव दीपावली

विज्ञापन
दीयों की रोशनी से जगमगा उठा दुग्धेश्वरनाथ मंदिर - फोटो : DEORIA
विज्ञापन
दीप दान कर मनाई देव दीपावली
विज्ञापन

दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में दीपदान करने उमड़े श्रद्धालु, दीयों से जगमगाया मंदिर परिसर
संवाद न्यूज एजेंसी।
रुद्रपुर/कपरवार। जिले में विभिन्न स्थानों पर शुक्रवार को देव दीपावली के अवसर पर लोगों ने दीप दान किया। इस अवसर पर मंदिर-घर दीपों से जगमगा उठे।
रुद्रपुर प्रतिनिधि के अनुसार, शुक्रवार शाम को पौराणिक तीर्थ स्थल दुग्धेश्वरनाथ मंदिर में दीपदान करने को श्रद्धालुओं की भीड़ उमड़ पड़ी। दीयों की रोशनी से पूरा मंदिर जगमगा उठा। इस दौरान भगवान शिव की आरती कर लोगों में प्रसाद भी बांटा गया। क्षेत्र के दुर्गा मंदिर, शीतला माता मंदिर, पहाड़सिंह देवी मंदिर, सहनकोट देवी सहित सभी मंदिरों को दीयों से सजाया गया। इस अवसर पर देव दीपावली आयोजक समिति के डॉ. देवेश नारायण शुक्ला, राजू कन्नौजिया, कौशल किशोर सिंह, श्रीनाथ तिवारी, प्रदीप यादव, रामेश्वर विश्वकर्मा, चेयरमैन प्रतिनिधि वीरेंद्र शर्मा, शिवहरि त्रिपाठी, नरेंद्र कुमार, डॉ. पीएन दूबे, पदमाकर दूबे, दीपचंद वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन

कपरवार प्रतिनिधि के अनुसार, क्षेत्र में धूमधाम से देव दीपावली मनाई गई। मान्यता है कि भगवान विष्णु ने मत्स्य अवतार धारण कर त्रिपुरासुर राक्षस का वध कर देवताओं को स्वर्ग वापस दिलाया था। इसी खुशी में देवताओं ने दीपावली मनाई थपर्व पर नगर सहित कपरवार, भलुअनी, सोनाड़ी, मगहरा, करुअना, पैना, बरांव आदि जगहों पर माता तुलसी स्थान के अलावा लोगों ने घर के छतों पर दीप जलाया। कपरवार के गांधी चौक पर गरीब बच्चों में फल भी बांटा गया। इस मौके पर चौकी इंचार्ज श्रीप्रकाश, प्रहलाद गुप्त, हनुमान गुप्त, कृति सिंह, रामराज, मिथिलेश, अमित सिंह, मानवेंद्र मणि, त्यागी सिंह, गोलू मोदनवाल, राममूरत, रणजीत, उदयप्रताप सिंह, भानुप्रताप, राजेश मद्धेशिया, पंकज सिंह, मुन्नीलाल, सत्यनारायण गुप्त, गणेश यादव, चंदन आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें