फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: मुर्गा बेचने वालों ने किया विवाद, दोनों पक्ष आमने-सामने

Mon, 25 Mar 2024 07:00 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
कोटवा मोड़ चौराहे पर विवाद के बाद अफरा-तफरी मच गई
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
देवरिया। मुर्गा, मछली बेचने के विवाद में दो पक्ष आमने-सामने हो गए। एक पक्ष के लोग लाठी डंडा लेकर चौराहे पर पहुंच गए। इससे देवरिया-कसया मार्ग स्थित कोटवा मोड़ चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने समझा कर मामला शांत कराया।
सोमवार की सुबह देवरिया-कसया मार्ग पर रामपुर कारखाना थाना क्षेत्र के कोटवा मोड़ चौराहे पर आधा दर्जन लोग बकरे का मांस, मुर्गा और मछली बेच रहे थे। इसी दौरान रेट अधिक और कम करने को लेकर दो पक्ष आपस में भिड़ गए। जानकारी मिलते ही एक पक्ष के दर्जनों लोग लाठी-डंडा लेकर चौराहे पर पहुंच गए। यह देखकर चौराहे पर अफरा-तफरी मच गई।
विज्ञापन

दोनों पक्षों के बीच नोकझोंक बढ़ती देखकर किसी ने रामपुर कारखाना थानाध्यक्ष नंदा प्रसाद को मामले की जानकारी दी। मौके पर पहुंचे पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों से चार लोगों को हिरासत में ले लिया और थाने लेकर चले आए। थोड़ी देर बाद दूसरे पक्ष के लोग भी दर्जनों की संख्या में चौराहे पर पहुंच गए।
विज्ञापन

दोबारा कोटवा मोड़ चौराहे पर हालात बिगड़ने की आशंका बन गई। मौके पर तैनात पुलिसकर्मियों ने दोनों पक्षों को समझ कर शांत कराया। थानेदार ने कहा कि नोकझोंक के बाद चार लोगों को थाने लाया गया था। निजी मुचलके पर उन्हें हिदायत देकर छोड़ा गया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें