फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP News: कोटा में देवरिया के छात्र की पीट-पीटकर हत्या, दो साल से इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहा था सत्यवीर

Wed, 13 Dec 2023 10:24 AM IST
vivek shukla संवाद न्यूज एजेंसी, कोटा/बरहज(देवरिया)।

सार

भलुअनी क्षेत्र के करमटार गंगा निवासी और छात्र राजवीर उर्फ सत्यवीर (17) पुत्र तारकेश्वर सिंह अपनी मां रीमा के साथ कोटा में रहकर पिछले दो साल से इंजीनियरिंग की तैयारी करता था। पुलिस ने मंगलवार को बताया, एक चाय की दुकान के पास सोमवार शाम कुछ बदमाशों ने सत्यवीर के साथ बेरहमी से मारपीट की।
विज्ञापन
मृतक सत्यवीर - फोटो : अमर उजाला।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

इंजीनियरिंग की तैयारी कर रहे देवरिया जिले के भलुअनी क्षेत्र के छात्र की बदमाशों ने लोहे की रॉड और जंजीरों से पीट-पीटकर हत्या कर दी। बताया जा रहा है कि आरोपी भी कोचिंग करने वाले छात्र ही हैं। पुलिस ने मामले में कुछ संदिग्धों को हिरासत में लिया है और उनसे पूछताछ की जा रही है।
विज्ञापन

भलुअनी क्षेत्र के करमटार गंगा निवासी और छात्र राजवीर उर्फ सत्यवीर (17) पुत्र तारकेश्वर सिंह अपनी मां रीमा के साथ कोटा में रहकर पिछले दो साल से इंजीनियरिंग की तैयारी करता था। पुलिस ने मंगलवार को बताया, एक चाय की दुकान के पास सोमवार शाम कुछ बदमाशों ने सत्यवीर के साथ बेरहमी से मारपीट की।

बदमाशों के हमले के बाद सत्यवीर अपने कमरे में चला गया था, लेकिन अंदरूनी चोटों के कारण रात में उसकी तबीयत बिगड़ गई और उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया। अस्पताल में इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन

क्षेत्र के सर्कल अधिकारी, पुलिस उपाधीक्षक (डीएसपी) भवानी सिंह ने कहा कि हमले में लगभग सात से आठ कोचिंग छात्रों के शामिल होने का संदेह है। अभी तक हमले के कारणों का पता नहीं चला पाया है।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें