फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: देवरिया स्टेडियम ने भाटपार रानी को हराकर जीती प्रतियोगिता

विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। जिला स्तरीय जूनियर बालक फुटबॉल, कुश्ती (बालक/बालिका) और बैडमिंटन प्रतियोगिता का आयोजन सोमवार को रविंद्र किशोर शाही स्पोर्ट्स स्टेडियम में हुआ। इस इसमें जिलेभर से आए खिलाड़ियों ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया। फुटबाल में स्टेडियम की टीम ने जीत दर्ज किया। विजयी खिलाड़ियों को मुख्य अतिथि बहरीन क्रिकेट के हाई परफॉर्मेंस डायरेक्टर व आईसीसी के मास्टर कोच एजुकेटर प्रचुर शुक्ला ने पुरस्कार प्रदान कर सम्मानित किया।
विज्ञापन

फुटबॉल के खेल में कुल छह टीमों ने हिस्सा लिया। बालक वर्ग का फाइनल मुकाबला भाटपार रानी और स्टेडियम देवरिया के बीच खेला गया। बेहद कड़े संघर्ष में स्टेडियम देवरिया ने भाटपार रानी को 1-0 के अंतर से पराजित कर खिताब अपने नाम कर लिया। बैडमिंटन खेल के अंडर-14 और अंडर-17 में 60 बालक और 52 बालिकाओं ने प्रतिभाग किया। इसके अंडर-14 बालक वर्ग (सिंगल) में कुशाग्र मिश्र प्रथम और अविरल चौधरी द्वितीय रहे। बालिका वर्ग (सिंगल) में अनन्या यादव ने बाजी मारी।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें