फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सड़क दुर्घटना में बाइक सवार युवक की मौत

विज्ञापन
सरफराज फाइल फोटो - फोटो : SALEMPUR
विज्ञापन
सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत
विज्ञापन

लार-नवलपुर मार्ग पर सहला गांव के समीप हुआ हादसा
संवाद न्यूज एजेंसी
सलेमपुर। लार-नवलपुर मार्ग पर सहला गांव के पास एक बाइक सवार को सामने से आ रही एक तेज रफ्तार की पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें बाइक सवार की घटनास्थल पर ही मौत हो गई। मौत का कारण सिर में आई गहरी चोट बनी। यदि हेलमेेट पहना होता तो जान बच सकती थी। आसपास के लोगों ने संतुष्टी के लिए उसे सीएचसी पहुंचाया, जहां डॉक्टर ने उसे मृत्यु घोषित कर दिया। पुलिस शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।
विज्ञापन

कोतवाली निजामाबाद काजी का बलुआ गांव निवासी नौशाद का बेटा सरफराज (19 ) बुधवार को किसी काम से लार बाजार गया था। काम निपटाने के बाद वह करीब दो बजे वापस घर लौट रहा था। अभी वह लार-नवलपुर मार्ग पर सहला गांव के पास पहुंचा था, कि सामने से एक तेज रफ्तार की पिकअप ने टक्कर मार दी। जिसमें घटना स्थल पर ही युवक की मौत हो गई। युवक हेलमेट नहीं पहना था। मौत की खबर मिलते ही घर में कोहराम मच गया। मां कौशरी खातून, बहन मयसरी खातून, भाई मेराज, शहनवाज, सब्बेआलम, मिन्हाज का रो-रो कर बुरा हाल था। इस बाबत प्रभारी कोतवाल रविंद्र यादव ने बताया कि पंचनामा भरकर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। टक्कर मारने वाले वाहन का पता लगाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें