Deoria Election Result 2022: देवरिया जिले की सात विधानसभा सीटों का भी ब्यौरा आ चुका है। बता दें कि इसमें देवरिया सदर, सलेमपुर, बरहज, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी और रुद्रपुर विधानसभा सीटें हैं। सभी सीटों पर भाजपा प्रत्याशियों ने जीत दर्ज की है।
देवरिया जिले की 7 विधानसभा सीटों का भी ब्यौरा आ चुका है। बता दें कि इसमें देवरिया सदर, सलेमपुर, बरहज, पथरदेवा, रामपुर कारखाना, भाटपार रानी और रुद्रपुर विधानसभा सीटें हैं। भारतीय जनता पार्टी से पहली बार देवरिया सदर विधानसभा सीट से चुनाव लड़ रहे शलभ मणि त्रिपाठी ने जीत के साथ खाता खोला है। उन्होंने सपा उम्मीदवार अजय प्रताप सिंह उर्फ पिंटू सिंह को 38 हजार से ज्यादा वोटों से हराया है।
विज्ञापन
इसके अलावा सलेमपुर विधानसभा सीट से भाजपा गठबंधन से प्रत्याशी विजय लक्ष्मी गौतम ने जीत दर्ज की है। बरहज विधानसभा सीट पर दीपक मिश्र जीते हैं। इसके अलावा पथरदेवा विधानसभा सीट पर योगी सरकार में मंत्री सूर्य प्रताप शाही ने जीत दर्ज की है, उन्होंने समाजवादी पार्टी के दिग्गज नेता ब्रह्मा शंकर त्रिपाठी को हराया है। रामपुर कारखाना विधानसभा सीट भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी सुरेंद्र चौरसिया ने भारी मतों से जीते हैं। देवरिया अन्य सीटों की बात करें तो भाटपार रानी विधानसभा सीट पर भाजपा प्रत्याशी शंभु कुंवर कुशवाहा ने समाजवादी पार्टी के आशुतोष उपाध्याय को भारी मतों से हराया। रुद्रपुर विधानसभा सीट पर भी कमल खिला और बीजेपी के विजय राजभर ने जीत दर्ज की है।