फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: सीटी स्कैन में आई तकनीकी खराबी, जांच प्रभावित

Fri, 06 Sep 2024 11:17 PM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के सीटी स्कैन सेंटर की मशीन में तकनीकी खराबी के कारण जांच प्रभावित हो रही है। किसी तरह काम चलाया जा रहा है। सिर को छोड़कर अन्य हिस्से की जांच कराने वाले मरीजों को वापस लौटना पड़ रहा है। इससे मरीजों और तीमारदारों को परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
विज्ञापन

मेडिकल कॉलेज में सीटी स्कैन जांच की चौबीस घंटे सुविधा है। ओपीडी में डॉक्टर जिन मरीजों को जरूरत समझते हैं उन्हें सीटी स्कैन कराने के लिए भेजते हैं। रोजाना करीब 55 से 60 लोगों की जांच की जाती है। इसमें सिर की जांच के मरीजों की संख्या अधिक होती है। बृहस्पतिवार की शाम को मशीन के एक्स-रे ट्यूब में खराबी आ गई, जिससे किसी तरह सिर की ही जांच हो पा रही है, जबकि शरीर के अन्य हिस्से की जांच नहीं हो पा रही है। ऐसे में 20 से 25 मरीजों को शुक्रवार को निराश होकर वापस लौटना पड़ा। वह व्यवस्था को कोसते हुए चले गए। कर्मचारियों ने इसकी जानकारी प्राचार्य, सीएमएस को दी है।

एक्स-रे सेंटर पर कर्मचारियों से युवक उलझा
देवरिया। मेडिकल कॉलेज के डिजिटल एक्स-रे सेंटर पर शुक्रवार को एक युवक मेडिकोलीगल के लिए एक्स-रे को लेकर कर्मचारियों से उलझ गया। सुरक्षा कर्मी व अन्य कर्मियों ने मामला शांत कराया। रात में भी इस तरह की घटना हुई थी।
विज्ञापन

सुबह करीब साढ़े ग्यारह बजे एक युवक सेंटर पर पहुंचा और कई माह पहले कराए गए एक्स-रे का मेडिकोलीगल रिपोर्ट मांगने लगा। कर्मियों ने बताया कि यहां केवल इलाज के लिए एक्स-रे होता है। मेडिकोलीगल के लिए दूसरी जगह होता है। यह बात सुनकर वह नाराज हो गया और कर्मचारियों से उलझ गया। काफी समझाने के बाद मामला शांत हुआ, इसकी वजह से से कुछ देर जांच बाधित रही। रात में भी कुछ लोग मेडिकोलीगल के लिए कर्मी से उलझ गए थे।
कोट
सीटी स्कैन मशीन में तकनीकी खराबी आई है। पर पूरी जांच बाधित नहीं हुई है। मशीन में आई गड़बड़ी को ठीक करने के लिए निर्देश दिए गए हैं। संबंधित कंपनी को सूचना दे दी गई है। जल्द मशीन ठीक हो जाएगी।
विज्ञापन

-डॉ. एचके मिश्रा, सीएमएस
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें