फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आने से वृद्ध की मौत, सवार दो युवक गंभीर

Sun, 15 Sep 2024 12:08 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
तरकुलवा। तेज रफ्तार बाइक की चपेट में आकर 60 वर्षीय वृद्ध की मौत हो गई। वह चाय पीने चौराहे पर गए थे और लौटते समय बाइक सवार ने उन्हें टक्कर मार दी। सूचना पाकर पहुंची पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी गंभीर रूप से घायल हो गए। आसपास के लोगों ने घायलों को तरकुलवा सीएचसी पहुंचाया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के ग्राम सोन्हुला रामनगर के मोहपतरही टोला के रहने वाले राम प्रवेश प्रसाद (60) पुत्र स्व. लखन शनिवार की सुबह गांव के चौराहे पर चाय पीने गए थे। वहां से लौटते समय अभी वह देवरिया-कसया मार्ग पर सोन्हुला रामनगर चौराहे पर ही थे कि कसया की ओर से आ रही तेज रफ्तार बाइक ने ठोकर मार दिया, जिससे घटनास्थल पर ही उनकी मौत हो गई। इस हादसे में बाइक सवार दोनों युवक भी सड़क पर गिरकर गंभीर रूप से घायल हो गए। उनकी पहचान गोरखपुर के कूड़ाघाट निवासी सिद्धार्थ (18) तथा कृष्ण मोहन (17) के रूप में हुई। वे दोनों बाइक से बिहार में टाइल्स लगाने जा रहे थे। थाना प्रभारी मृत्युंजय राय ने बताया कि शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। बाइक सवार घायलों के परिजनों को सूचना दे दी गई है।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें