बरहज। देवरिया-बरहज मार्ग पर अनगिनत बने गड्ढों को लेकर शनिवार को कांग्रेस कार्यकर्ता बारीपुर प्राचीन हनुमान मंदिर के निकट श्रमदान के लिए पहुंचे। जहां कार्यकर्ताओं ने जिम्मेदारों के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन किया।
पीडब्ल्यूडी के अधिकारियों के आश्वासन के बाद कार्यकर्ता माने। अधिकारियों ने कार्य शुरू कराते हुए दो दिनों के भीतर सड़क पर बने अनगिनत गड्ढों को भरवा लेने का आश्वासन दिया। सेना के सेवानिवृत्त कैप्टन और कांग्रेस प्रवक्ता रविप्रताप सिंह के नेतृत्व में कार्यकर्ता और ग्रामीण बारीपुर स्थित हनुमान मंदिर पर पहुंचे। जहां सभी पूजा-अर्चना के बाद सड़क पर श्रमदान करने के साथ प्रदर्शन करने लगे।