बरहज। नगर के अटल तिराहे पर व्यापारियों और बिजली उपभोक्ताओं का पिछले छह दिनों से चल रहा क्रमिक अनशन शनिवार को भी समाप्त नहीं हुआ। बिजली निगम के अधीक्षण अभियंता, एक्सईएन के साथ मौके पर पहुंचे।
अधिकारियों अनशन समाप्त करने के लिए अगले रविवार तक पेड़ों की टहनियों की छंटाई कराकर आपूर्ति सुचारू कराने का आश्वासन दिरा। लेकिन इसके बाद भी बात नहीं बनी। अनशनकारियों ने समस्या का समाधान होने तक आंदोलन जारी रखने को कहा। पूर्व चेयरमैन अजीत जायसवाल के नेतृत्व में छठें दिन भी लोग अनशन पर बैठे। अनशन को आगे बढ़ाने की जिम्मेदारी सुनील निषाद को दी गई। पूर्व राज्यसभा सदस्य कनकलता सिंह ने भी क्रमिक अनशन को समर्थन दिया।