फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Deoria News: लोकतंत्र सेनानी का निधन, गार्ड ऑफ ऑनर के साथ अंतिम विदाई

Wed, 19 Nov 2025 12:37 AM IST
गोरखपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, देवरिया
विज्ञापन
विज्ञापन
सोहनपुर। बनकटा थाना क्षेत्र के पकड़ी नरहियां गांव निवासी लोकतंत्र सेनानी बालखिला शर्मा (90) का मंगलवार की सुबह निधन हो गया। इससे क्षेत्र में शोक की लहर दौड़ गई।
विज्ञापन

सेनानी के निधन की सूचना पर तहसीलदार एवं राजस्व विभाग के लोग पहुंचे। स्थानीय पुलिस ने गार्ड ऑफ ऑनर देकर अंतिम विदाई दी। बालखिला शर्मा की इच्छानुसार उनके उनके खेत में समाधि दी गई।
मृतक के पुत्र कृष्ण मोहन शर्मा ने अपने पिता को भावभीनी विदाई दी। मृतक के मित्र रामचीज पटेल ने बताया कि देश में इमरजेंसी के दौरान जयगुरूदेव के आदेश से बालखिला शर्मा ने गोवध व परिवार नियोजन का विरोध करते हुए पर्चा बांट रहे थे। इसी दौरान भटनी पुलिस ने गिरफ्तार करते हुए देशद्रोह में जेल भेज दिया।
विज्ञापन

करीब 45 दिन जेल में बिताने के बाद बाहर निकले और समाजसेवा में लग गए। उत्तर प्रदेश सरकार ने बालखिला शर्मा को लोकतंत्र सेनानी सम्मान निधि पेंशन के रूप देकर सम्मानित किया था। इस अवसर पर पंचानंद कुशवाहा, राजकुमार शर्मा, टूटून कुशवाहा माैजूद रहे। संवाद
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें